फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिवांग की मौत के बाद संजय कॉलोनी में पसरा मातम

विज्ञापन
हाथरस : मृतक शिवांग का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस में कार के मालगाड़ी से टकराने से हुई युवक की मौत के बाद कस्बे की संजय कॉलोनी में मातम पसरा रहा। परिवार में कोहराम मचा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही लोगों के दिल दहल उठे। आनन-फानन परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृत युवक दो भाई हैं। मृत शिवांग दूसरे नंबर का है। मां बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं।
इसके विपरीत शिक्षक नगर में घायलों के घर पर ताले लटके रहे। एक घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार की रात्रि को हाथरस में एक युवक का जन्मदिन था। उसकी पार्टी में शामिल होने के लिए कस्बा के शिक्षक नगर निवासी अनिल गुप्ता कातिब के दो पुत्र प्रियल, आयुष और उनका मित्र अंकित मिश्रा के अलावा संजय कॉलोनी निवासी रामगोपाल का पुत्र शिवांग हाथरस गए थे। देर रात चारों लोग स्विफ्ट डिजायर कार से आ रहे थे। हाथरस में ओवरब्रिज के नीचे उनकी कार रेलवे लाइन से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में अनिल गुप्ता के दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण प्रियल को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है, जबकि आयुष की हालत स्थिर बनी हुई है। संजय कॉलोनी निवासी रामगोपाल के पुत्र शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शिवांग के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। गौरतलब है कि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। शिवांग केएल जैन इंटर कॉलेज के सामने अर्जुन कांपलेक्स में ज्वैलर्स की दुकान करता था। उसकी मौत के शोक में अर्जुन कांपलेक्स बंद रहा। दूसरी तरफ तहसील में दी बार एसोसिएशन ने भी चुनाव कार्यक्रम को स्थगित रखा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें