फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइकों की भिड़ंत के बाद हुई मारपीट, युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड घास मंडी के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद बाइक सवारों में मारपीट होने लगी। वहां आए एक युवक ने उनका बीच-बचाव करना चाहा तो एक पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। सिर से खून बहता देख आरोपी भाग गए। घायल का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड घास मंडी के निकट लाला का नगला निवासी व नगरिया निवासी युवकों की बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी होने लगी। इतने में ही वहां पर लाला का नगला निवासी इरफान पुत्र इब्राहीम भी आ गया। उसने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से गुस्साए एक पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर फोड दिया। सिर से खून बहता देख आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। जिस पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और मारपीट के आरोपियों की तलाश में पुलिस लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें