हाथरस : कई महीने बाद शनिवार को बाजार खुलने पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कई महीने बाद शनिवार को शहर में बाजार खुले तो खरीदारों की भीड़ भी दिखाई दी। लोगों ने इस दौरान खरीदारी भी की। शाम तक बाजारों में रौनक रही। पिछले कई महीने से कोरोना कर्फ्यू के चलते शनिवार को बाजार बंदी थी।
शासन ने दो दिन के कोरोना कर्फ्यू में इसी सप्ताह शनिवार को बाजार खोलने के आदेश दिए हैं। ऐसे में शनिवार को कई महीने बाद बाजार खुले तो बाजारों में रौनक दिखाई दी। बाजारों में चहल-पहल दिखी और लोगों ने खरीदारी भी की। संवाद