फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
मृत ​​सयाराम का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव बमनहार में शनिवार की सुबह 60 वर्षीय किसान का शव लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान बमनहार निवासी सियाराम अहेरिया की रूप में हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी गौरव बंसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और गांव वालों से बातचीत कर जरूरी जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, गांव बमनहार निवासी सियाराम पुत्र कुंदन सिंह का गांव में पुश्तैनी मकान है। लेकिन वह गांव से बाहर एक झोंपड़ी नुमा मकान में रह रहा था। मृतक के तीन लड़के हैं। इनमें से एक गाजियाबाद में नौकरी करता है। बाकी दो बेटों ने हरियाणा के झज्जर में ठेके पर आम के बाग ले रखे हैं और वहीं रहकर काम करते हैं। मृतक की पत्नी की की मौत हो चुकी है। वह अकेले ही जिंदगी बसर कर रहा था। वह खाना भी खुद ही बनाकर खाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लोग खेतों पर गए तो देखा कि गांव से 300 मीटर दूर खेत में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है। नजदीक जाने पर देखा तो वह मृत था। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रवेश राणा ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे की पत्नी ने बताया कि रात करीब 10 बजे आसपास कई लोग सियाराम के पास कुर्सी पर बैठे हुए थे। अंधेरे के कारण उनके चेहरे नहीं देख सकी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के पुत्र बाहर होने के कारण आ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें