न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पांच दिन बाद अब फिर एकाएक जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वही दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
पिछले पांच दिन से कोरोना का कोई भी जिले में नहीं मिला था। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत में था और ऐसा लग रहा था कि जिला जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएगा। वहीं अब सोमवार को छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसमें गांव छोटुआ नवीपुर निवासी 10 वर्षीय बच्चा, इसी गांव का 42 वर्षीय युवक, मोहल्ला मोहन कासगंज निवासी 11 वर्षीय किशोर, छत्तरपुर निवासी 31 वर्षीय युवक के अलावा 31 वर्षीय और 42 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय सक्रिय केस 10 हो गए हैं। इसमें होम आइसोलेट लोगों की संख्या आठ है।