फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रवेश पत्र आए, विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 23 डिग्री कॉलेजों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा, शहर के बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर जिलेभर के डिग्री कॉलेजों के 23033 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर प्रवेश पत्र आ चुके हैं। इनका कॉलेज स्तर पर वितरण भी शुरू हो चुका है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में एक दिसंबर से स्नातक एवं स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत होगी, जिसमें स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा एक दिसंबर 2022 से और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम पूर्व में ही विश्वविद्यालय बेवसाइट और डिग्री कॉलेजों के लॉगिन पर अपलोड किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार एक दिसंबर 2022 से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सक्षम समिति द्वारा किया जा चुका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सभी केंद्राध्यक्ष, प्राचार्यों एवं नोडल केंद्र प्रभारी से अपेक्षा की गई है कि जिस प्रकार आप सभी ने अथक प्रयास करके विश्वविद्यालय की प्रथम परीक्षा सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराई थी, उसी लगन से विश्वविद्यालय की दूसरी परीक्षा भी सकुशल कराएंगे। मंगलवार को कॉलेजों के लॉगिन पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ गए।
इनका कुछ कॉलेजों ने तो मंगलवार को वितरण भी शुरू कर दिया। राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद के नोडल केंद्र को छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले 5206 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। शहर के बागला डिग्री कॉलेज को 10 परीक्षा केंद्रों का जिम्मा सौंपा गया है। इन 10 केंद्रों पर 11585 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सरस्वती डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र को सात परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इन केंद्रों पर 6242 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार जिले में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के 23033 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। जिले में तीन नोडल केंद्र बनाए गए हैं। एक दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। अब कॉलेज की लॉगिन पर प्रवेशपत्र भी आ चुके हैं। इनका वितरण शुरू करा दिया गया है। परीक्षा संबंधी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
-डॉ. इंदु वार्ष्णेय, प्राचार्या आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें