फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूल फांक रहे विकास योजनाओं के शिलालेख

विज्ञापन
हाथरस : धूल से अटे विकास कार्यों के शिलालेख। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन सामुदायिक शौचालय के कार्यों का लोकार्पण किया गया था। जिले में इस कार्यक्रम की अगुवाई तत्कालीन राज्य मंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह ने की थी। इन योजनाओं से संबंधित शिलालेख फिलहाल खंड विकास कार्यालय में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

इन शिलालेखों पर ब्लॉक के अधिकारियों की आज तक नजर नहीं गई। विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह किस माध्यम से और किस योजना के अंतर्गत कराए गए हैं, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। इससे संबंधित कई शिलालेख विकास खंड कार्यालय में रखे हुए हैं। खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग ने बताया कि उन्हें शिलालेखों के संबंध में जानकारी नहीं है। वह इस बारे में पता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें