फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दाऊजी मेले के कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वालों के साथ प्रशासन करेगा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज को भव्यता पूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने मेला का ठेका भी उठा दिया है। यहां तक कि इस बार शासन की ओर से मेला को भव्यता प्रदान किए जाने के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जा रही है। वहीं, प्रशासन भी जल्द ही अब मेले में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों से एक बैठक के माध्यम से संवाद करेगा।
मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आवेदकों ने अपने अपने आवेदन प्रशासन को सौंप दिए हैं। मेले में 61 कार्यक्रमों के लिए करीब 120 आवेदनकर्ताओं ने अपने अपने आवेदन दिए हैं। प्रशासन की ओर से इन आवेदनों की सूची बना कार्यक्रम बार बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आवेदनों पर अब जल्द ही प्रशासन विचार करेगा। प्रशासन की ओर से आयोजकों से विगत में मेले में हुए कार्यक्रमों के सापेक्ष देश की जानी मानी हस्तियों को बुलाने के बारे में जानकारी भी ली जाएगी। वहीं, आवेदकों को दी जाने वाली सहायता राशि पर प्रशासन की ओर से विचार विमर्श किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें