फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान आंदोलन के चलते प्रशासन रहा बेहद चौकन्ना

विज्ञापन
हाथरस : किसान आंदोलन के चलते अलीगढ़ रोड पर हनुमान जी पुलिस चौकी के पास तैनात पुलिस बल। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। किसानों ने यह घोषणा की थी कि एनएच पर जाम लगाया जाएगा और साथ ही टोल प्लाजा फ्री करेंगे। ऐसे में जिले में काफी पुलिस बल सुबह से ही सादाबाद के बरौस टोल प्लाजा पर तैनात कर दिया गया। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सासनी से आगे हनुमान चौकी पर भी काफी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भ्रमण करते रहे और यह देखते रहे कि किसान कहीं एनएच पर जाम तो नहीं लगा रहे या फिर टोल फ्री तो नहीं कर रहे। किसान नेताओं की गतिविधियों पर भी खुफिया निगाहें जमी रहीं। इसके अलावा विपक्षी दलों के नेताओं की गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखी गई। अधिकारी जिला मुख्यालय पर पूरी जानकारी थानों से लेते रहे। इससे शासन को भी अवगत कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें