हाथरस : किसान आंदोलन के चलते अलीगढ़ रोड पर हनुमान जी पुलिस चौकी के पास तैनात पुलिस बल।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। किसानों ने यह घोषणा की थी कि एनएच पर जाम लगाया जाएगा और साथ ही टोल प्लाजा फ्री करेंगे। ऐसे में जिले में काफी पुलिस बल सुबह से ही सादाबाद के बरौस टोल प्लाजा पर तैनात कर दिया गया। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
सासनी से आगे हनुमान चौकी पर भी काफी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भ्रमण करते रहे और यह देखते रहे कि किसान कहीं एनएच पर जाम तो नहीं लगा रहे या फिर टोल फ्री तो नहीं कर रहे। किसान नेताओं की गतिविधियों पर भी खुफिया निगाहें जमी रहीं। इसके अलावा विपक्षी दलों के नेताओं की गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखी गई। अधिकारी जिला मुख्यालय पर पूरी जानकारी थानों से लेते रहे। इससे शासन को भी अवगत कराते रहे।