फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एडीएम चालक के बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, हुई मौत, बाइक से जा रहा था कोचिंग

Mon, 18 Dec 2023 08:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के एडीएम के चालक का बेटा अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में रोडवेज बस ने उन्हें रोंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई बाल-बाल बच  गया।
विज्ञापन
मृतक कृष्णा और विलाप करते परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोचिंग जा रहे एडीएम के चालक के बेटे को 18 दिसंबर की दोपहर करीब सवा तीन बजे मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट रोडवेज बस ने कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


एडीएम के चालक मनोज निवासी अजरोई कोतवाली सासनी कलेक्ट्रेट परिसर में बने आवास में रहता था। उसका 13 वर्षीय बेटा कृष्णा (13) सेंट आरएच स्कूल लक्ष्मीनगर में कक्षा सात का विद्यार्थी था। वह मुरसान गेट पर कोचिंग पढ़ता था। कृष्णा बड़े भाई गगन के साथ बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ से कोचिंग में पढ़ने मुरसान गेट जा रहा था। रास्ते में ओढ़पुरा के निकट रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित हो गई और कृष्णा बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गगन बाल-बाल बच गया। 

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल कृष्णा को उचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन शोक में डूब गए और रोने-बिलखने लग गए। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें