फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा में लगाई जाएंगी अतिरिक्त टेबलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कार्मिकों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे कि मतगणना कम से कम समय में पूरी हो सके। मतगणना में सिकंदराराऊ व सादाबाद विधानसभा में अतिरिक्त टेबलें लगाई जाएंगी।
मतगणना को लेकर प्रशासन ने अब खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार कार्मिकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सभी बैंकों व लेखा अनुभागों से कार्मिकों का डाटा दिए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां विधानसभा वार टेबलें लगाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से आकलन शुरू कर दिया गया है। कार्मिकों का डाटा एकत्रित होने के बाद प्रशासन की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार कार्मिकों का रैंडमाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार को एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। वहीं कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी के जरिये स्ट्रांग रूम को चेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें