फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पत्नी को पीटकर नशेड़ी ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की इंदिरा नगर न्यू तमना गढ़ी कॉलोनी में एक नशेड़ी ने पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर घर में रखी बच्चों की किताबों में आग लगा दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्नी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई और फिर यहां से उसका शांतिभंग में पुलिस ने चालान किया।
अलीगढ़ रोड स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी में अनिल कुमार का मकान है। आरोप है कि अनिल शराब पीकर आए-दिन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता है। इस बात से पत्नी काफी परेशान है। मंगलवार की सुबह अनिल ने घर में रखी बच्चों की किताबों में आग लगा दी, जिससे घर से धुआं उठने लगा। यह देख आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पत्नी को पीटने लगा। इस बात की सूचना पत्नी ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी अनिल कुमार को थाने लाया गया। यहां से उसका पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें