फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एडी हेल्थ ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने स्थानीय मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
एडी हेल्थ अलीगढ़ डॉ.वीके सिंह ने कहा कि बजट का सही इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएचसी पर तैनात चिकित्सक वहीं अपना आवास भी बनाएं। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर ही रहने की व्यवस्था करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ नियमित रूप से बैठक कर उनके कार्य का मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन

प्रसव केंद्रों पर मिलने वाले भोजन की जांच की व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. मधुर कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डीटीओ डॉ. प्रवीण भारती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें