फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोवंश को बचाने में ट्रक से टकराकर टेंपो पलटा, दो की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ रोड पर गांव बस्तोई के निकट दुर्घटनाग्रस्त टेंपो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हसायन कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर गांव बस्तोई के निकट शुक्रवार की शाम को एक टेंपो गोवंश को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़कर पलट गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक टेंपो हाथरस से सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था। हसायन कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर गांव बस्तोई से निकट एक गोवंश को बचाने की कोशिश में यह टेंपो सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया और फिर पलट गया। इस ट्रक में खाली सिलिंडर लदे थे और यह सलेमपुर गैस प्लांट में जा रहा था। टेंपो में चार लोग ही सवार थे और इसे कालू निवासी महमूदपुर कोतवाली सिकंदराराऊ चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद इसमें सवार कंचन सिंह (60 वर्ष) पुत्र रघुनाथ निवासी जसराना फिरोजाबाद और मुन्नी देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल निवासी कस्बा हसायन जिला हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक कालू व उसमें सवार मलखान सिंह घायल हो गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कुछ समय के लिए मौके पर जाम भी लग गया। पुलिस ने इस जाम को खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें