फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने इस मौके पर करील, नगला मनी, ऊंचा गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बसई काजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हर रविवार को यह स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इस माह के तीन रविवार को मिलाकर अब तक कुल 9,026 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। 952 आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए। चंदपा, मधुगढ़ी तथा हाथरस जंक्शन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि अस्पतालों में लंबे इंतजार को खत्म करने तथा प्रतिदिन लोगों तक स्वास्थ्य की सेवाओं को पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग व प्राइवेट सेक्टर के 80 चिकित्सकों व 172 पैरामेडिकल अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से इस मेले का आयोजन कर स्वास्थ्य शिविर लगवाये गए है । 31 मार्च 2020 तक प्रत्येक रविवार को जनपद में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें