फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जर्जर पंचायत भवन दुरुस्त न हुए तो सचिवों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 43 ग्राम पंचायतों में जर्जर पंचायत भवनों के दुरुस्त न होने पर उपनिदेशक (डीडी) पंचायतराज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही पंचायत भवन दुरुस्त नहीं कराए गए तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीडी ने इन ग्राम पंचायतों में ज्यादा जर्जर हो चुके भवनों की जल्द नीलामी कराने को कहा है और जो भवन चालू होने की स्थिति में हैं, उनको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को पंचायत सहायकों के माध्यम से योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत में ही मिल सके। इस क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में परिवर्तित कर मिनी सचिवालय का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 43 ग्राम पंचायतों में ऐसे पंचायत भवन हैं, जोकि जर्जर अवस्था में हैं। इन भवनों के दुरुस्तीकरण और नीलामी कराए जाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि इनमें नए मिनी सचिवालयों का संचालन हो सके और लोगों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ यहां मिल सके। जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने बताया कि इसे लेकर पंचायत सचिवों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें