फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कालाबाजारी व अनियमितता को लेकर एक दर्जन बीज व खाद विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूरिया व अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी के मामले में एक दर्जन बीज व खाद विक्रेताओं पर गाज गिरेगी। इसको लेकर कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सत्यापन के दौरान कालाबाजारी व अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से इन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिए जा चुके हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में यह कार्रवाई की जा रही है।
शासन के निर्देश पर यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें बनाकर ब्लॉक खंडवार सत्यापन कराया गया था। इस दौरान मानक के अनुरूप एक आधार व खेत बही पर निर्धारित मात्रा से अधिक यूरिया के कट्टे बेचे जाने का मामला सामने आया। वहीं बीज विक्रेताओं के यहां निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमितताएं भी सामने आईं। अब कृषि विभाग की ओर से इन बीज व खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अनियमितता व कालाबाजारी के मामले में इन सभी बीज व खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। इन विक्रेताओं द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से विभागीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हो सके हैं। विगत में भी कृषि विभाग की ओर से 5 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि करीब एक दर्जन खाद व बीज के विक्रेताओं के लाइसेंस जल्द ही निलंबित कर दिए जाएंगे। इनकी सूची तैयार कर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें