फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायतों के लिए विकास के लिए शासन को भेजी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम (जीपीडीपी) के तहत ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन को कार्ययोजना भेज दी गई है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कार्ययोजना विभाग की ओर से तैयार की गई है। इसको जल्द ही शासन स्तर से स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद धनराशि का आवंटन किस्तों में किया जाएगा।
शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न मदों में धनराशि का आवंटन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में होने वाले विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों से ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों को दूसरी खुली बैठक में सभी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया और फिर उनकी सहमति से इन्हें पारित किया गया। प्रस्तावों के आधार पर इन ग्राम पंचायतों के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। ग्राम पंचायतों की बैठकों का पूरा ब्योरा फैसिलिटेटर के जरिये ई स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया गया है। अब पंचायतराज विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में तैयार की गई इस कार्ययोजना को शासन को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें