फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 27 बिंदुओं पर बनानी होगी जिला व क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से सहभागी ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) क्षेत्र पंचायतों द्वारा ब्लॉक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) और जिला पंचायत द्वारा जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) तैयार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शासन स्तर से निर्धारित 27 बिंदुओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस कार्ययोजना में कृषि विकास एवं विस्तार, ईंधन तथा पशु धारा, सड़क, पुल, तट जलमार्ग, भूमि विकास भूमि सुधार लागू करना भूमि संगठन एवं भूमि संरक्षण तथा संचार के अन्य साधन, पशुपालन दुग्ध व्यवसाय तथा मत्स्य पालन, मत्स्य उद्योग, लघु सिंचाई जल प्रबंधन एवं नदियों के मध्य भूमि विकास, लघु उद्योग, ग्रामीण विकास, पीने का शुद्ध पानी, वन जीवन तथा कृषि खेती (वनों में), ग्रामीण बिजली व्यवस्था, गैर परंपरागत स्रोत ऊर्जा, यांत्रिक प्रशिक्षण एवं यांत्रिक शिक्षा, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संबंधी विद्यालय, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, वयस्क एवं बुजुर्ग शिक्षा, बाजार एवं मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य ,पारिवारिक समृद्धि केंद्र, सामाजिक समृद्धि, महिला एवं बाल विकास, लोक विभाजन पद्धति, सार्वजानिक संपत्ति की देखरेख, खादी ग्राम एवं कुटीर उद्योग, पुस्तकालय को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा है कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत निर्धारित प्रारूपों में कार्ययाजना को तैयार करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें