फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 12 ग्राम पंचायतों में 200 समूहों के गठन की कार्रवाई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लक्ष्य के सापेक्ष स्वयं सहायता समूहों के गठन की कार्रवाई चल रही है। आईसीआरपी की टीम जिले के 3 ब्लॉकों में भ्रमण कर स्वयं सहायता समूह का गठन कर रही हैं। इटावा से आई इस टीम को 200 समूह का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शासन के निर्देश पर जिले में स्वयं सहायता समूह का गठन तेजी से किया जा रहा है। इन समूहों के गठन के लिए वर्तमान में जिले में आईसीआरपी की टीम इटावा से आई हुई है। इस टीम को जिले के 3 ब्लॉकों की 12 ग्राम पंचायतों में 200 समूह के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष समूह गठन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक रंजन सिंह ने बताया कि जिले में 864 समूह के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 500 से अधिक समूह का गठन किया जा चुका है। इन सभी समूह को क्रियाशील भी किया गया है। इन समूहों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण से लेकर पोषाहार वितरण तक की कार्रवाई कराई जा रही है, जिससे कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें