फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जमातियों को बाहर से खाद्य साम्रगी पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप कुमार वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी मुरसान सीएचसी में रखे गए चारों कोरोना संक्रमित जमातियों को बाहर से खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं।
मुरसान स्थित कोविड-1 हॉस्पिटल में चार कोरोना संक्रमित जमातियों को रखा गया है। इन जमातियों को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के सह मंडल प्रभारी अनूप कुमार वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य विभाग पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुरसान में चार कोरोना मरीज हैं, उनसे मिलने के लिए हाथरस हॉस्पिटल में तैनात तीन कर्मचारी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनावश्यक खाने पीने की वस्तुएं जैसे चिप्स, कुरकुरे और अन्य खान-पान का सामान मरीजों को पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने इन मरीजों के भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की है। अगर की है तो ये तीनों व्यक्ति कोरोना मरीजों से मिलने क्यों जाते हैं। शिकायतकर्ता ने तीनों कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में एसडीएम सदर को शिकायत दे दी है। शिकायत पर एसडीएम ने जांच करा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें