संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। महिला के ससुर का आरोप है कि उसके मायके में कुछ लोगों ने उसे बच्चों सहित बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अंदेशा जताया है कि आरोपी ने उसकी पुत्रवधू की हत्या कर दी है।
उन्होंने पुलिस ने अपनी पुत्रवधू का पता लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने शिकायत की प्रति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग एवं महिला आयोग को भेजी है। महिला के ससुर ने बताया कि उसकी शादी 2017 में मेरे बेटे से हुई थी। उसे एक पुत्र एवं एक पुत्र है। मई 2021 में मेरी पुत्रवधू के बाबा का निधन हो गया था।
उसी में वह अपने मायके गई थी। त्रियोदशी संस्कार के बाद उसका फूफा उसे आगरा अपने घर ले गया। जहां उसने उसे जबरन बंद कर रखा था। आरोप है कि उनकी पुत्रवधू की बड़ी बहन के साथ भी उसके फूफा ने अभद्र व्यवहार किया था। जब उनका बेटा अपनी पत्नी को लेेने जाता है तो उसका फूफा अभद्रता कर के भगा देता है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू की बरामदगी की गुहार लगाई है।