फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोल्ड स्टोर स्वामी पर दुष्कर्म करने और फिर कार से फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर स्वामी पर दुष्कर्म करने और फिर कार से फेंकने का आरोप
विज्ञापन

महिला ने राया के कोल्ड स्टोर स्वामी व दो अन्य लोगों पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र में एक महिला पुलिस को अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। इस महिला ने मथुरा के राया कस्बे के एक कोल्ड स्टोर स्वामी और दो अन्य लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे कार से फेंककर जाने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि राया में अपने घर पर इस कोल्ड स्टोर स्वामी ने उससे दुष्कर्म किया और फिर उसके बाद उसे मुरसान क्षेत्र में कार से फेंक दिया। रविवार की देर शाम पुलिस को कुछ लोगों ने यह सूचना दी कि मुरसान क्षेत्र में नगला भाऊ के निकट जंगल में एक महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में है। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो महिला ने आरोप लगाया कि राया कस्बे का एक कोल्ड स्टोर स्वामी दो अन्य लोगोें के साथ उसे यहां गाड़ी से फेंक कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना था कि इस कोल्ड स्टोर स्वामी ने इससे पहले उसके साथ अपने घर पर राया में ही दुष्कर्म भी किया है। यह महिला मथुरा के एक मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस इस पर छानबीन में जुट गई। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि महिला के मुताबिक घटना चूंकि राया में हुई है, इसलिए महिला से कहा गया है कि वहां की पुलिस को घटना के बारे में बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें