हाथरस: ट्रेन में चेकिंग के दौरान मौजूद रेलवे अधिकारी और पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
रतनगढ़ी के पास ट्रेन में हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग, 52 पकड़े
यात्रियों में मची खलबली, मथुरा की टीम ने की चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सोमवार की सुबह कासंगज से मथुरा जाने वाली ट्रेन में रतनगढ़ी के निकट मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मथुरा की टीम ने 52 यात्रियों को बिना टिकट पड़ा। चेकिंग को लेकर यात्रियों में खलबली मची रही। बिना टिकट पकड़े यात्रियों को मथुरा कोर्ट में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में काफी यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार की सुबह कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन में रतनगढ़ी के निकट चेकिंग की गई। इस दौरान 52 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
मजिस्ट्रेट टीम को देखकर कुछ यात्री तो बचने के लिए खेतों की ओर भाग छूटे। उनमें कई यात्रियों को टीम ने दबोच लिया। बस के जरिए बिना टिकट यात्रियों को मथुरा ले जाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी संदीप यादव कहना है कि मजिस्ट्रेट चेकिंग में 52 यात्री बिना टिकट पकड़े गए हैं। जिन्हें मथुरा ले जाया गया है।