न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दो दिन पहले महिला की हत्या करने और उसके पति को घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर इस मामले में छानबीन कर रही है। कई लोगों से पुलिस ने फिर पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की देर शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव खोड़ा हजारी निवासी दिनेश व उसकी पत्नी भावना जब थान पर दीपक जलाने जा रहे थे तो रास्ते में कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग भावना की मौत हो गई थी।
वहीं दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में दो नामजदों व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस लेकर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की और कई पहलुओं पर छानबीन की। संवाद