न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक और उसके रिश्तेदार पर बेटी को अगवा करने और मारने का आरोप लगाया है। उसकी बेटी सात दिन से लापता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जलेसर रोड स्थित एक गांव निवासी युवती अपनी चाची के घर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। तभी से वह लापता चल रही है।
इसकी गुमशुदगी भी पिता ने दर्ज करा दी है, लेकिन अब इस मामले में पिता ने गांव के ही एक युवक व उसकी रिश्तेदार पर बेटी के साथ गलत काम करने या मारने के लिए अगवा करने का आरोप लगाया है। नामजदों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।