फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पुलिस ने 15 जून को गांव नगला रतिया में विवाहिता की हत्या कर उसके शव को जलाने और साक्ष्य मिटान के आरोप में पांच महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बृहस्पतिवार की देर रात को आगरा के भोगीपुरा शाहगंज निवासी मैना देवी पत्नी प्रेमचंद्र की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी पुत्री निशा के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रतिया निवासी रोहित पुत्र राजेश कुमार के साथ प्रेम संबंध थे। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की दो वर्ष पूर्व शादी हो गई। शादी होने के बाद उसकी पुत्री को सुसराल में पति एवं उसके परिवार द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा एवं अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री ने उसे मोबाइल पर कॉल करके सूचना दी कि उसके ससुराल वाले उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। थोड़ी देर बाद उसी दिन किसी ने उनको मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी पुत्री को फांसी लगाकर मार दिया गया है और लाश को जलाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही वह पुत्री की सुसराल पहुंचे, उससे पहले ही उनके पुत्री के शव को जला दिया गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर पुत्री के ससुराल वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया। उन्होंने पुत्री के पति रोहित, सुसर राजेश कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्य नीलम देवी, माया देवी, मोहरश्री, लज्जा देवी, पुष्पा, सुकन्या, राहुल, जगवीर सिंह और रुस्तम के खिलाफ पुत्री की हत्या कर शव को जलाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें