फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चुराई गई लाइसेंसी रिवाल्वर व लैपटॉप सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने एक शातिर व्यक्ति को चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर व लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद बरामद किए हैं।
शहर के हनुमान गली निवासी अक्षय उपाध्याय के घर से 30 सितंबर को लाइसेंसी रिवाल्वर, लैपटॉप सहित कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इसकी सूचना तभी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई। अब कोतवाली सदर पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने आनंद पुत्र मुन्नालाल निवासी निवासी सीयल खेड़ा गांधी पार्क कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर आर 7841 एनची, 12 कारतूस, एक लैपटॉप लेनोवो, चार्जर, एक घड़ी सोनाटा, ईयरफोन लीड, ब्लूटूथ डिवाइस, माउस के अलावा तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली जगदीश चंद्र, एसएसआई अयूब खां, एसआई रामपाल सिंह, एसआई प्रदीप कुमार और शाकिर हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें