हाथरस : मेंडू रोड टेंपो स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ दिलाते परिवहन ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के तहत शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने मैंडू रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई । यातायात नियमों से संबधित पंपलेट का वितरण किया।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की जागरूकता से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। वाहन स्वामी संचालन के दौरान जल्दबाजी न करें।
एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने कहा कि टेपों स्टैंड, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थल जागरूक करने का सही माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर वाहन ले जाने से पहले पूरी तरह चेक कर लें। वाहन स्वामियों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौकेपर आरआई संतोष कुमार, डीबीए अमित कुमार, दिनेश प्रताप, निर्मला गुप्ता, विकास दीक्षित आदि के अलावा वाहन चालक मौजूद रहे।