फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हुतात्माओं के नामों को पहचान दिलाएगी अभाविप, होगा सर्वे

विज्ञापन
हाथरस : पत्रकारो से वार्ता करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बृज प्रांत के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि भारत के स्वाधीनता आंदोलन में बहुत से वीरों की सहभागिता रही है। इनका इतिहास कहीं ना कहीं लुप्त करने का प्रयास किया गया है। स्वाधीनता के इस अमृत वर्ष में अभाविप ऐसे सभी सैनिकों के बलिदान को नागरिकों के सामने लाने का प्रयास करेगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर वीर हुतात्माओं का सर्वेक्षण किया जाए। उन्होंने यह बातें एमएलडीवी इंटर कॉलेज में वार्ता के दौरान कहीं।
अभाविप के शिक्षक कार्यकर्ता कुमुद गुप्ता ने कहा कि ज्ञात-अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण के तहत जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में अपना योगदान दिया और देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कोई भी स्वतंत्रता सेनानी, कारगिल जैसे युद्धों में प्रतिभाग करने वाले सैनिक, जिनसे लोग व समाज परिचित नहीं हैं और वह महान नाम जो गुमनाम हैं, उनको पहचान दिलाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विस्तारक राज मिश्रा ने कहा कि बृज प्रांत की प्रांतीय ज्ञात-अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण समिति में प्रत्येक जिले से पांच कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। यह अपने जिले में ऐसे व्यक्तित्व के नामों की खोज करेंगे। विद्यार्थी परिषद एक पुस्तक का प्रकाशन करेगी, जिसमें इन सभी का नाम व इन सभी नामों को सम्मान दिया जाएगा। नगर मंत्री गौरव रावत ने कहा कि जिले में जो भी ऐसे किसी व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं या उनके परिवार का कोई ऐसा है तो वह विद्यार्थी परिषद के लोहट बाजार स्थित जिला कार्यालय पर संपर्क कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें