फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अभाविप ने शहर के कई इलाकों में किया सैनिटाइजेशन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोरोना वैश्विक महामारी में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। इस क्रम में रविवार को विभिन्न बस्तियों तथा शहर को सैनिटाइज किया। इस दौरान लोगों से कोरोना के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन इस महामारी के दौरान सेवा कार्य जारी रखेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों, मार्केट तथा हॉस्पिटल में मास्क वितरित किए। इसके अलावा अभाविप के कार्यकर्ता कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने कहा कि किसी को किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने महामारी में जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। परिषद ने कुछ चिकित्सकों के नंबर भी परामर्श के लिए सार्वजनिक किए हैं, ताकि लोग अपने घर रहकर परामर्श ले सकें। इस अभियान के प्रारंभ के दौरान जय शर्मा , दिव्यांशु पचौरी, हर्षवर्धन, रोहित अग्रवाल, नीरज गोस्वामी, सौरभ सारस्वत, आदित्य गोस्वामी, मुदित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें