फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना से मृत शिक्षक के घर पहुंचे आप के पदाधिकारी, जानी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना अपनी टीम के साथ गांव जाफराबाद गए और वहां उन्होंने कोरोना महामारी की चपेट में आकर मृत शिक्षक प्रमेंद्र उर्फ पप्पू के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रमेंद्र के भाई गजेंद्र ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर राना ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की कि कोरोना काल में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जिन सरकारी कर्मियों की जान गई है, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी मिलना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ जिला महासचिव माधव गौतम, कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, करन कश्यप, धर्मेंद्र कुमार सिसौदिया, सौरभ कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें