फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोस्टर के हिसाब से खुली दुकानें , कहीं सन्नाटा तो कहीं दिखी भीड़

विज्ञापन
हाथरस: रोस्टर के मुता​बक दुकानें बंद होने से रामलीला मैदान में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में ज्यादातर दुकानें सोमवार को रोस्टर के अनुसार खुलीं। ऐसे में शहर के कुछ बाजारों में भीड़ दिखी तो कुछ बाजारों में दुकानें बंद रही। हालांकि जब बाजार खुले तो सामाजिक दूरी का लोगों ने पालन नहीं किया।
उल्लेखनीय है रविवार को पुलिस ने साप्ताहिक बंदी के दौरान खुली दुकानों व मॉल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसे लेकर बाजारों में लोगों में खौफ देखा गया। ऐसे में शहर में ज्यादातर दुकानें रोस्टर के अनुसार ही खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शहर के कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शहर के कई बाजारों में खासी रौनक दिखाई दी। कई स्थानों पर भीड़ के चलते जाम भी लगा रहा। हालांकि लोग जब बाजार में निकले तो उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बाजार में बिना मास्क लगाए भी घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें