फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाभी को मायके ले जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान में हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद लगी भीड़ व जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर कंचना फाटक के निकट जनता स्कूल के सामने बुधवार की दोपहर को अपनी भाभी को बाइक से उसके मायके ले जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक के साथ घायल हुई भाभी को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है।
भोपाली (35 वर्ष) पुत्र पन्ना सिंह निवासी धौराई थाना अकराबाद अलीगढ़ अपनी विधवा भाभी अरुणा को लेकर उसके मायके राया क्षेत्र के गांव आयरा खेड़ा बाइक से जा रहा था। मुरसान निकलते ही जनता स्कूल के सामने उसकी बाइक में पीछे से एक मारुति वैन ने टक्कर मार दी। देवर, भाभी सड़क पर गिर गए। बाइक से नीचे गिरते समय भूपेंद्र सामने से आ रहे एक गैस टैंकर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लग गया। मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को टैंकर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस से टैंकर को अपने कब्जे में ले रखा है। जानकारी मिलते ही युवक के परिजनों सहित गांव के काफी लोग मुरसान आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें