फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक की चपेट में आने से बालिका घायल

विज्ञापन
हाथरस : बाइक की चपेट में आने से घायल बालिका। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी बहराम में बाइक की चपेट में आकर एक बच्ची घायल हो गई। बच्ची के पिता हाकिम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर लापरवाही से बाइक चलाने और उसकी बेटी को टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाकिम सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मेरी तीन वर्षीय बेटी नंदनी घर के बाहर बने चबूतरे पर खड़ी थी। उसी समय गांव की दो युवक बड़ी तेजी बाइक चलाकर आ रहे थे। उन्होंने बाइक के पीछे कुछ बांध रखा था जिससे उसकी पुत्री उसकी चपेट में आ गई और गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

जब उसने उन युवकों से लापरवाही एवं तेज बाइक चलाने से मना किया तो वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्ची का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें