फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से मृत त्रिलोकी कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के पीछे खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव देवीनगर निवासी 35 वर्षीय त्रिलोकी कुमार पुत्र रामू मंगलवार की रात को करीब नौ बजे थाने के पीछे चल रहे अपने ट्रैक्टर के पास जा रहा था। इस बीच वह रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें