फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आय के मामले में हाथरस सातवें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की आमदनी का ग्राफ पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छा नहीं रहा है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा 14 लाख 11 हजार रुपये डिपो की आमदनी कम रही है। आय के मामले में हाथरस डिपो सातवें पायदान पर टिक गया। पिछले साल हाथरस डिपो ने एक करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि इस साल एक करोड़ 10 लाख 41 हजार रुपये ही अर्जित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से काफी बसें सामान के अभाव में नहीं दौड़ पा रही हैं। इस कारण डिपो के अफसरों की योजना पर पानी फिर गया है। आमदनी को बढ़ाने व यात्रियों को सुविधा देने के लिए बसों का संचालन तो अतिरिक्त किया गया, लेकिन आमदनी का ग्राफ पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो ने पिछले साल एक करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये दिवाली पर आय हासिल की थी। इस साल एक करोड़ 10 लाख 41 हजार रुपये आय रही है, जो कि पिछले साल की अपेक्षा कम है। इसलिए अलीगढ़ रीजन में हाथरस सातवें पायदान पर रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें