फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऋषि पंचमी के मौके पर शहर में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
हाथरस : चामड़ गेट स्थित रास बिहारी मंदिर में ऋषि पंचमी पर होती पूजा-अर्चना। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऋषि पंचमी के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर में भक्ति की बयार बही। भक्तों ने उपवास रखकर कथा सुनी और व्रत किया। दान पुण्य किया गया। इस दौरान शहर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञान कुमारी कटारा विद्यापीठ की ओर से श्री ठाकुर रास बिहारी जी मंदिर चावड़ गेट स्थित कटारा सत्संग भवन में ऋषि पंचमी कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विराजमान प्रतिमा श्री रास बिहारी जी महाराज का दूध, दही, घी, शहद आदि से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा एड. ने ठाकुर रास बिहारी महाराज को पुष्प अर्पित करते हुए आरती उतारी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव राधे मोहन शर्मा ने की। भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी सतीश चंद्र शर्मा, निर्मला शर्मा, दीपक मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश तिवारी, गोविंद शर्मा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, चिराग शर्मा आदि थे। इसके अलावा शहर के गुड़िहाई बाजार दाऊजी मंदिर, किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर आदि मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें