फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चोरी के खुलासे की मांग करने गए व्यापारी को एसपी ऑफिस में मिलीं गालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसपी ऑफिस में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सासनी के एक व्यापारी को एक पुलिस अधिकारी ने बुरी तरह से फटकार दिया। इस दौरान वहां कहासुनी हो गई। एसपी ऑफिस में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां एकत्रित हो गए। इस सिलसिले में उक्त व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उसका कहना है कि पिछले दिनों उसकी दुकान में चोरी हुई थी और जब वह इस वारदात के खुलासे के लिए एसपी से मिले तो पुलिस अधीक्षक ने उनसे अपने कार्यालय में अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज की। वहीं एसपी ने इस सभी आरोपों को निराधार बताया है।
सीएम पोर्टल पर भेजी शिकायत में राजीव वार्ष्णेय उर्फ राजू सेठ निवासी सेंट्रल बैंक के बराबर कस्बा सासनी ने कहा है उनकी महक ज्वैलर्स के नाम से कस्बा सासनी में दुकान है। 25 नवंबर 2019 को बदमाश उनकी दुकान से चोरी कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी थी। अभी तक पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दरबार से अपर पुलिस महानिदेशक से भी इसकी शिकायत व्यक्तिगत रूप से शिकायत की। एडीजी ने उन्हें डीआईजी अलीगढ़ से मिलने के लिए कहा। इस पर वह डीआईजी से मिले तो डीआईजी ने उन्हें एसपी हाथरस से मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायत में राजीव वार्ष्णेय ने कहा है कि 13 मार्च को जब वह एसपी से मिलने उनके कार्यालय गए और घटना के खुलासे की मांग की तो एसपी ने उनसे कहा कि जब तक चोरों के मोबाइल फोन नहीं चलेंगे, तब तक चोरी का खुलासा असंभव है। राजीव का कहना है कि इस पर जब उन्होंने एसपी से यह कहा कि वह जरा दो मिनट उनकी बात सुन लें तो एसपी ने उनसे यह कहा कि उन पर समय नहीं है। राजीव का आरोप है कि जब उन्होंने एसपी से यह कहा कि साहब जरा दो मिनट बात तो सुन लो तो एसपी ने सहानभूति व आश्वासन देने के बजाय उन्हें अभद्र तरीके से गालियां दी और यह भी कहा कि इन्हें थाने में बंद कर दो।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके यहां चोरी की वारदात को 100 दिन हो गए हैं। ऐसे में आखिर अब वह क्या करें। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। पुलिस इस घटना के खुलासे में लगी है। पुलिस अपने हिसाब से काम कर रही है। सारे आरोप निराधार हैं। इधर, बताते हैं कि उक्त व्यापारी इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक से भी मिला और उन्हें भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें