फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तीन साल की मासूम बच्ची के साथ एक किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

सासनी कस्बे की एक कॉलोनी में मंगलवार की शाम को एक किशोर ने तीन साल की एक बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाकर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची के गुप्तांग से खून निकल आया। बच्ची के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो इससे पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने 15 वर्षीय इस किशोर को हिरासत में ले लिया है। एसपी विक्रांतवीर और एएसपी प्रकाश कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जानकारी ली।
कस्बा सासनी में एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय एक किशोर अपने घर से सामने रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची के गुप्तांग से खून बहने लगा। बच्ची रोती हुई अपने घर लौटकर आई। परिजनों ने जब उसके गुप्तांग से खून बहता देखा तो बच्ची से इसकी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बच्ची ने इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और इस किशोर को हिरासत में ले लिया। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। बाल अपचारी भी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें