फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय जरैरा हसायन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। इसे लेकर कर्मचारी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर (सिकंदराराऊ) के प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुमार के खिलाफ भी निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विकास खंड हसायन के संविलियन विद्यालय जरैरा में संतोष कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। कर्मचारी पर शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। कर्मचारी पर महिला शिक्षिका के साथ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के अलावा स्टाफ का वीडियो वायरल करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इस शिकायत पर ही बीएसए ने 26 अक्तूबर को विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच पड़ताल में सभी आरोप सत्य पाए गए। इस आधार पर बीएसए ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित करते हुए बीआरसी सादाबाद से संबद्ध किया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद सुबोध कुमार पाठक क
विज्ञापन
विज्ञापन

ो सौंपी गई है। इसके अलावा 22 अक्तूबर को जिला समन्वयक (निर्माण) दुष्यंत गौतम ने प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर सिंकदराराऊ का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुमार बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले थे। विद्यालय के मैदान में काफी गंदगी थी। दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय भी नहीं था। कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग बेहतर ढंग से नहीं किया गया। डीसी निर्माण ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए मनोज कुमार मिश्र को सौंप दी। बीएसए ने प्रथम दृष्टया प्रभारी प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय खिजरपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान अखिलेश कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें