फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आठ सहायक खंभों के सहारे ओवरब्रिज निर्माण पकड़ेगा गति

विज्ञापन
हाथरस: तालाब चौराहे पर लगी ओवरब्रिज के लिए लगी शटरिंग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर सहायक खंभों के सहारे ओवरब्रिज का निर्माण रफ्तार पकड़ेगा। कार्यदायी संस्था ने पिलर बनाने के लिए शटरिंग लगाने की शुरुआत कर दी है। पुल विभाग के अधिकारियों की झंडी के बाद काम में तेजी आएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। आगरा व अलीगढ़ रोड साइड पर सेतु निगम ने काफी काम को पूरा कर दिया है। अब लिंक रोड बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेलवे की निर्माण इकाई भी इस पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा चौराहे पर 54 मीटर के गार्डर को रखने के लिए आठ सपोर्ट पिलर बनाए जाएंगे। इनकी मदद से गार्डर को रखा जाएगा। गार्डर पूरी तरह स्थापित हो जाएगा तो इन पिलरों को बाद में हटा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने पिलर बनाने के लिए शटरिंग लगानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें