फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लूट व गैंगस्टर के मुकदमे में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसओजी टीम और थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना चंदपा क्षेत्र में कोल्ड स्टोर के मुनीम से हुई लूट व थाना हाथरस जंक्शन में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर इनामी और वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने रविवार को कैलोरा-जलेसर रोड से कोल्ड स्टोर के मुनीम से हुई लूट और थाना हाथरस जंक्शन के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश नीरज पुत्र वासुदेव निवासी नवीपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर के बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

25 फरवरी को मुनीम से की थी लूट
हाथरस। 25 फरवरी 2021 को थाना चंदपा क्षेत्रांतर्गत हतीसा पुल के आगे कोल्ड स्टोर के मुनीम के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 26 जून को चंदपा पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना करने वाले एक अभियुक्त शाकिर पुत्र लटूरी को नकदी, अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मुकदमे में ही अभियुक्त नीरज वांछित चल रहा था।
नीरज थाना हाथरस जंक्शन में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने नीरज को कैलोरा चौराहा-जलेसर रोड से नीरज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध लूट, हत्या, डकैती, चोरी जैसी संगीन धाराओं में एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
हाथरस। प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम, एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, एसआई अमित कुमार, एसआई अरविंद कुमार, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल, चेतन राजौरा, जुगेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, रमन कुमार, प्रवीण कुमार, शिव कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें