न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के क्रय केंद्रों पर अंगूठे से किसान की पहचान होगी। इस काम के लिए पहले चरण में पांच पॉस मशीन आई हैं। बाकी पॉस मशीन जल्द आएंगी। 53 मशीनों से गेहूं खरीद में पारदर्शिता आएगी। अब तक करीब 25 हजार कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अफसर हर रोज गेहूं खरीद की निगरानी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस बार शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं आया है, इसलिए अधिकारी ज्यादा से ज्यादा गेहूं की खरीद करने की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार खास बात यह है कि परिवार का कोई भी सदस्य गेहूं बेच सकता है। पंजीकरण के दौरान नामिनी की सुविधा भी दी गई है। पांच पॉस मशीन जिले में आ गई हैं। कुल 53 पॉस मशीन आएंगी।
पॉस मशीन से गेहूं खरीद में पारदर्शिता आएगी। पीएफएमएस से सीधे किसान के खाते में भुगतान पहुंचेगा। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि पांच पॅास मशीन आ गई हैं। बाकी मशीनें जल्द आएंगी। पॉस मशीन से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी।