न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एक शातिर व्यक्ति ने तांबे की अंगूठी को सोने की बताकर गिरवी रखकर एक ज्वैलर्स को ठग लिया। जब यह शातिर व्यक्त् िफिर से रविवार को उसी ज्वैलर्स के पास दूसरी अंगूठी गिरवी रखने पहुंचा तो शक होने पर ज्वैलर्स ने उसे पकड़ लिया। अंगूठी को चेक कराया तो अंगूठी तांबे की निकली।
जानकारी के मुताबिक, बजरिया स्थित श्रीजी आभूषण केंद्र पर 12 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी एक अंगूठी को 15 हजार रुपये में गिरवी रखा था। 14 मार्च की शाम को फिर से यह शातिर व्यक्त् िएक और अंगूठी को गिरवी रखने के लिए इस ज्वैलर्स के पास पहुंच गया।
यह देखकर ज्वैलर्स को कुछ शक हुआ तो उसने अंगूठी को चेक कराया। अंगूठी तांबे की निकली। अंगूठी पर सोने के पानी की परत चढ़ी हुई थी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इस शातिर को जमकर खरीखोटी सुनाई। फिलहाल, पकड़े गए शातिर व्यक्त् िसे पूछताछ की जा रही थी।