फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा प्रेमनगर में पिछले सप्ताह एक महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में अब उसके भाई ने मृतका के पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा प्रेमनगर निवासी रोहिताश की पत्नी नीलम उर्फ गीता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। नीलम ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। घटना को लेकर उसी समय से तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में मृतका के भाई जरब सिंह पुत्र सोती सिंह निवासी नगला सोेना थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद ने अपने बहनोई रोहिताश पुत्र नत्थीलाल, जगदीश पुत्र नत्थीलाल, शशिकपूर भंते पुत्र नत्थीलाल, आकाश पुत्र शशिकपूर भंते, गायित्री देवी पत्नी जगदीश, रजनी पत्नी शशिकपूर भंते निवासीगण प्रेमनगर सीयल खेड़ा पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तथ्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें