फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटनाएं रोकने के लिए इस साल एक ब्लैक स्पॉट होगा खत्म

विज्ञापन
हाथरस : सोखना के निकट होता पुलिया के चौड़ीकरण का काम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में एक और ब्लैक स्पॉट खत्म होगा। लोग आसानी से गंतव्य की दूरी तय करेंगे और दुर्घटना की आशंका भी कम होगी। सोखना पुलिया चौड़ीकरण का काम 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से इस पुलिया को चौड़ा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले का लोनिवि यातायात की राह को सगुम करने के साथ ब्लैक स्पॉट को खत्म करने की कवायद में जुटा हुआ है। करवन नदी पुलिया के बाद अब मथुरा-बरेली मार्ग पर सोखना पुलिया चौड़ीकरण के काम को कराने के लिए जुटा हुआ है। वन विभाग से एनओसी नहीं लेने के कारण पुलिया चौड़ीकरण का काम बीच में अटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एनओसी मिलने के बाद लोनिवि पुलिया के निर्माण को तेज करेगा। 31 मार्च तक सोखना पुलिया चौड़ीकरण को पूरा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। लोनिवि के एई बीपीएस यादव का कहना है कि सोखना पुलिया चौड़ीकरण निर्माण को 31 मार्च तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें