फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेसिक शिक्षा के 78 स्कूलों का दो पालियों में होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के 78 स्कूलों में दो पालियों में पढ़ाई होगी। कोरोना संक्रमण के खतरे से बच्चों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 150 या उससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों का संचालन दो पालियों में करने का निर्णय विभाग ने लिया है। इनमें विकास खंड सिकंदराराऊ, हसायन, सादाबाद और हाथरस के स्कूलों के नाम शामिल हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1500 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 78 स्कूल ऐसे हैं, जिनका संचालन दो पालियों में होगा। पहली वाली के बच्चों की पढ़ाई सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। सुबह11 बजे तक दूसरी पाली में पढ़ने वाले बच्चे भी स्कूल पहुंच जाएंगे। यहां मिड-डे-मील खाने के बाद सुबह की पाली वाले बच्चे घर चले जाएंगे और दोपहर की पाली वाले बच्चे रुक जाएंगे। इनकी पढ़ाई सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगी। संवाद
विज्ञापन

पहली पाली में 1, 2, 3 व छठवीं कक्षा का संचालन
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के जिन स्कूलों का संचालन दो पालियों में होगा, उनमें पहली पाली में कक्षा एक, दो, तीन और कक्षा छह के बच्चे आएंगे। दूसरी पाली में कक्षा चार, पांच, सात और आठवीं के बच्चों की पढ़ाई होगी। संवाद
इन नियमों का करना होगा पालन
हाथरस। बच्चों की थर्मल स्कैनिंग के बाद उनको स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों को दो मास्क लेकर आना होगा। मिड-डे-मील खाने के लिए अपना बर्तन साथ में लाना होगा, ताकि बच्चे एक दूसरे के बर्तनों का प्रयोग न कर सकें। बच्चों को अपनी पानी की बोतल भी साथ लानी होगी। ऑफलाइन कक्षा के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। जो बच्चे ऑफलाइन नहीं पढ़ना चाहते, वह ऑनलाइन कक्षा में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विकास खंडवार स्कूलों की संख्या
-हाथरस में तीन
-सिंकदराराऊ में आठ
-सादाबाद में 57
--हसायन में 10
150 या इससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों का संचालन दो पालियों में कराया जा रहा है, ताकि शासन द्वारा जारी किए गए कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा सके। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं। बुधवार से एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को भी स्कूलों में बुलाया गया है।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें