न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शनिवार को 73 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इन सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसमें क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट भी शामिल है।
इन लोगों को अब घर भेजने की तैयारी की जा रही है। जिले में अन्य प्रदेशों से आने वाले जिले के प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर में रखने के साथ रेंडम आधार पर सैंपल लिए जाना जारी है।